समाजसेविका अनामिका सिंह ने एनडीए उम्मीदवार के रूप में बिहार विधान परिषद में नामांकन किया दाखिल

पटना। भाजपा नेत्री व बहुचर्चित समाजसेविका अनामिका सिंह ने सोमवार को एनडीए उम्मीदवार के रूप में बिहार विधान परिषद में अपना नामांकन दाखिल किया है। इस मौके पर भाजपा बिहार प्रदेश के अध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत एनडीए में शामिल सभी दलों के नेता उपस्थिति थे।

अनामिका सिंह भाजपा पार्टी के बिहार महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी हैं। वर्तमान में भाजपा पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता के रूप में कार्यरत है। अनामिका सिंह ने कहा कि पार्टी ने हमें बिहार विधान परिषद के महिला उम्मीदवार के रूप में सम्मान देकर आधी आबादी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रमाणित किया है।
यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय चेयरमैन मनोज जौहरी, बिहार ईकाई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन कुमार,उपाध्यक्ष सुधीर मधुकर,चेयरमैन के एन भारत,सचिव ए के बोस, प्रितेश रंजन,प्रमोद दत्त, पाटलिपुत्र यूनिट के अध्यक्ष आर सी मलहोत्रा,उपाध्यक्ष सत्यकाम सहाय, चेयरमैन रामजी सिंह,रजनीश कुमार, सचिव डॉ नम्रता आनंद, राजेश कुमार,पवन अग्रवाल, खगौल व्यवसायी संघ के अध्यक्ष उमा गुप्ता, शिक्षक नवीन सैनिक,रंजीत प्रसाद सिन्हा आदि ने यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के लाईफ टाइम मेंबर अनामिका सिंह को बिहार विधान परिषद का प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई और शुभकामना प्रेषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *