जरूरतमंद गरीब परिवारों के बीच कंबल व कपड़ा का हुआ वितरण

फुलवारी शरीफ। गुरुवार को कड़ाके की ठंड के बीच आश्रय चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा फुलवारी शरीफ ब्लाॅक के सुईथा गांव के सुविधाओं से वंचित गरीब परिवारों के बीच कंबल व कपड़ा वितरण किया गया।
इस अवसर पर आश्रय के अध्यक्ष राकेश कुमार गांधी व सचिव बीना गुप्ता द्वारा असहाय वृद्ध महिलाओ को कंबल देकर इसकी शुरुआत की गई।

ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश कुमार गांधी ने बताया कि विगत पांच वर्षो से ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर राहत वितरण कर जरुरतमंदों को आर्थिक सहयोग भी किया जाता रहा है। उन्होने बताया कि इस कड़ाके की ठंड से लोगो निजात दिलाने के लिए एक सौ लोगो को कंबल वितरण किया गया। शेष बचे जरूरत मंद लोगो के बीच आगे भी कंबल वितरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस कार्य में अरविंद कुमार व अन्य लोगों का सहयोग रहा है। इसके लिए आश्रय परिवार हृदय से आभार व्यक्त करता है।
इस भीषण ठंड मे गर्म कंबल पाकर लाभुकों ने प्रसन्नता व्यक्त कर ट्रस्ट के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर आश्रय के सदस्य कृष्ण किंचित, विजय महतो, अजीत कुमार, रौशन कुमार, श्याम कुमार, अमन कुमार, मुन्नी देवी, रानी देवी, मनीषा रानी, उमेश सर सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *