कर्मचारी कल्याण निधि से वितरित की गई सहायता राशि

दानापुर। सोमवार को दानापुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक,जयंत कुमार चौधरी द्वारा कर्मचारी कल्याण निधि से कुल तीन सौ पाँच (305) रेलकर्मियों के बच्चों को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के लिए प्रोत्साहन हेतु शैक्षणिक सहायता राशि लगभग 40 लाख रूपये एवं मंडल में गंभीर रोगों से ग्रसित 64 रेलकर्मियों एवं उनके आश्रितों को अर्थिक सहायता राशि लगभग 10 लाख रूपये यानि कुल लगभग 50 लाख रूपया प्रदान किया गया।
जिसमें से दस (10) छात्र/छात्राओं को शैक्षणिक एवं चार (04) कर्मचारियों को सांकेतिक रूप से एक संक्षिप्त कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा कार्यालय के प्रागंण में दिया गया।
वहीं अन्य लोगों को उनके खाते में शैक्षणिक और चिकित्सा सहायता राशि भेज दी गई।
आज विभिन्न कोटियों में अध्यनरत शैक्षणिक सहायता राशि पानेवाले छात्रों में (1)सिमरन प्रिया, एम.बी.बी.एस.
(2) स्वाति, बी.एस.एम.एस.
(3)सोनाली, बी.टेक.
(4)श्रीजा सिंह, बी.टेक.,
(5) जयजीत कुमार सिन्हा, बी.टेक.
(6)अमन कुमार राय,बी.टेक.
(7)अभिषेक कुमार,एम.टेक.
(8) अरधेन्दु कुमार, बी.टेक.(9)विनीत कुमार, बी.टेक.,(10) निशान्त नंदन, बी.टेक. उपस्थित रहे।
इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा),अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) सहित सभी अन्य शाखा अधिकारी सहित ई.सी.आर.के.यू. एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *