खगौल। सूर्य नारायण के पुत्र शनिदेव की जयंती पर नगर के विभिन्न शनि मन्दिरों में बड़े धूमधाम से मनाई गई। खगौल के नेऊरा कॉलोनी स्थित शनि मन्दिर में सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों की भीड़ लगी रही। पंडित सोमनाथ उपाध्याय उर्फ महाराज जी के नेतृत्व में रामदेव शनिदेव के अभिषेक के बाद लोगों ने शनिदेव का रोली, चंदन, पुष्पमाला, प्रसाद लगाकर पूजन किया। शनि भक्तों ने न्याय के देवता शनिदेव से दया बनाये रखने की प्रार्थना की। इस मौके पर लोगों ने शनिदेव का अखंड तेल दीपक भी लाकर शनिदेव से कृपा बनाये रखने की अपील की। लोगों ने शनि चालीसा का पाठ किया। बड़ी संख्या में भक्तों ने तेलाभिषेक, शनि प्राण प्रतिष्ठा, प्रतिमा पर काले तिल व सरसों का तेल चढ़ाकर शनिदेव महाराज को प्रसन्न किया। शाम को जब भक्तों ने शनि देव की आरती जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी, सूरज के पुत्र प्रभु छाया महतारी, गाया तो माहौल भक्ति से सराबोर हो गया। आरती के बाद प्रसाद वितरण भी हुआ।
इस मौके पर आशीष कुमार, सरोज उर्फ जग्गा, रमेश, भोलू, रतन, मनोज, अजय, मुकेश, रंजीत एवं चंदन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।