महिला कॉलेज में भारतीय राजनीति में महिलाओं की सहभागिता” विषय पर सेमिनार का आयोजन

खगौल। राजनीति विज्ञान विभाग एवं वूमेन सेल,महिला कॉलेज खगौल के संयुक्त तत्वाधान में “भारतीय राजनीति में महिलाओं की सहभागिता” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर पूर्णिमा सिंह ने कहा कि छात्राओं को स्वयं को प्रेरित करने के लिए अहिल्याबाई होलकर, सावित्रीबाई फुले जैसी महान नारियों की जीवनी पढ़नी चाहिए। कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर उषा विद्यार्थी ने छात्राओं के साथ अपने राजनीतिक जीवन का अनुभव साझा किया। हिंदी विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर उदय राज उदय ने अर्धनारीश्वर का उदाहरण देते हुए स्त्री पुरुष को एक दूसरे का सहयोगी बताया ।कार्यक्रम संयोजक एवं राजनीति विज्ञान विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉक्टर मधु श्री ने लैंगिक असमानता का मुख्य कारण महिलाओं की राजनीतिक सहभागिता का कम होना बताया। कार्यक्रम में डॉक्टर बुलबुली कानू,डॉ शालिनी कुमारी, डॉ सुमन कुमारी, डॉ आराधना सिंह, रुचिका एवं निशु के साथ कॉलेज की सभी छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सभी शिक्षकेतर कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही। धन्यवाद ज्ञापन राजनीति विज्ञान विभाग के शिक्षक डॉक्टर दिलीप कुमार चौधरी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *