नहर घाट में पानी गिराने हेतु पाईप लगाने का विरोध, नगर परिषद ने लगाया रोक

खगौल। बुधवार को नगर परिषद क्षेत्र के लख नहर घाट के समीप चल रहे नमामि गंगे प्रोजेक्ट के अभियंता द्वारा नहर घाट के सीढ़ी को अंडर ग्राउंड काट कर पानी नहर घाट में गिराने के लिए पाइप लगाने का काम मजदूरों से कराया जा रहा था। इसकी सूचना नगर परिषद अध्यक्ष को मिली तो वे दल बल के साथ नहर घाट पर पहुंचे और ऐसा करने से मना किया। अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि लख नहर घाट पर वर्षों पूर्व से आस्था का महापर्व छठ की पूजा होती है। खगौल के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र से करीब एक लाख श्रद्धालु पूजा करने के लिए यहां पर जुटते हैं। उन्होंने बताया कि आज सूचना मिली कि नमामि गंगे के चल रहे प्रोजेक्ट के अभियंता द्वारा बिना नगर परिषद के परमिशन के लख नहर घाट पर अंडर ग्राउंड पाइप लगाने के लिए निर्माण कार्य कराया जा रहा था। मैंने प्रोजेक्ट अभियन्ता से पूछा कि आप किसके आदेश से यहां पर काम करा रहे हैं तो उन्होंने कहा कि नमामी गंगे का प्रोजेक्ट है। यहां दूषित पानी को साफ करके गिराया जाएगा। मैंने पानी यहां गिराने के लिए मना किया। साथ ही स्थानीय लोगों ने भी विरोध किया तो अपने मजदूरों के साथ भाग खड़ा हुए। उन्होंने बताया कि नहर घाट के सीढ़ी को तोड़ कर पाइप लाइन बिछाने का काम किया गया है जिससे करीब 1 लाख की क्षति हुई है। विभाग द्वारा उसे दुरुस्त नहीं किया गया तो कानूनी कारवाई करने के लिए बाध्य होंगे। मौके पर नप के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील कुमार, पार्षद प्रशांत कुमार डब्ल्यू,पार्षद पिंटु कुमार, पूर्व पार्षद अशोक शर्मा, गुप्ता जी समेत कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *