पटना। खेलो इंडिया वूमेन स्विमिंग सीरीज-2023 (राउंड 2), 2024 का शुभारंभ सचिवालय स्पोर्ट्स कंपलेक्स (एयरपोर्ट के नजदीक) मुख्य अतिथि, विवेक कुमार सिंह, अध्यक्ष, रेरा, बिहार सरकार के द्वारा हुआ। प्रतियोगिता के प्रथम दिन बिहार सहित उड़ीसा, छत्तीसगढ़, झारखंड तथा मध्य प्रदेश के कुल 82 महिला तैराक ने भाग लिया।
इस अवसर पर बिहार तैराकी संघ की अध्यक्षा माया शंकर, उपाध्यक्ष श्री डी.के सिंह, शैलेंद्र कुमार तिवारी, झारखंड तैराकी संघ, मनीष कुमार, संयुक्त सचिव तिरहुत कॉलेज आफ फिजिकल एजुकेशन आदि संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में बिहार की तैराक कात्यायनी सिंह को दो सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ। इसके अलावे बिहार के तीन तैराकों को पुरस्कृत किया गया।