छठ व्रतियों के बीच किया पूजन सामग्री का वितरण

KHAGAUL, PATNA (BIHAR NEWS NETWORK- डेस्क)|

रंजीत सिन्हा की रिपोर्ट

नगर परिषद के मुख्य पार्षद पद के प्रत्याशी सह समाजसेवी दीपक पासवान ने छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया। उन्होंने छठ व्रतियों को नारियल, सूप और अगरबत्ती दिया। वे 10 वर्षों से नि:स्वार्थ भाव से छठ व्रतियों के बीच यह सामग्री बांट रहे है। पासवान ने वार्ड सात एवं आठ के लगभग 200 व्रतियों के बीच छठ पूजन सामग्री वितरण किया।

पासवान ने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ की महान महिमा है। भगवान भास्कर की आराधना लोग बड़े ही श्रद्धा व विश्वास के साथ करते हैं। गरीब और अमीर के बीच कोई भेद नहीं रहता है। उन्होंने कहा कि यह ऐसा पर्व है, जिसमें लोग बढ़-चढ़ कर सहयोग देते हैं।

भिक्षाटन कर पूजा करनें की व सेवा भावना रहती है। मकसद अभाव में इस महापर्व को करने से कोई गरीब वंचित ना रहे। भगवान भास्कर के इस महाअनुष्ठान में अपनी सहभागिता के रूप में लोग छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री बांटते हैं। इस अवसर पर अशोक राम, शेखर, दिलीप राम आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *