आर्यभट्ट की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को किया याद

PATNA, KHAGAUL (BNN- डेस्क)|

रंजीत सिन्हा की रिपोर्ट

अखिल भारतीय श्री भट्ट ब्राह्मण महासभा, बिहार के द्वारा दानापुर स्टेशन गोलंबर स्थित ज्योतिषविद् और गणितज्ञ आर्यभट्ट की जयंती समारोह का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ समारोह में शामिल मुख्य अतिथि एमएलसी व पूर्व केन्द्रीय मंत्री संजय पासवान, बीजेपी नेता भाई सनोज यादव, संयोजक जनार्दन शर्मा योगीजी ने आर्यभट्ट की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हे याद किया एवं मौजूद ब्रह्माभट्ट समाज के लोगों ने आर्यभट्ट के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला और दुनिया के लिए उनके योगदान पर कृतज्ञता ज्ञापित किया.


इस मौके पर संबोधित करते हुए संजय पासवान जी ने कहा कि आर्यभट्ट अपने पीछे ज्ञान का ऐसा भंडार छोड़ गए हैं, जिसकी उपयोगिता और प्रासंगिकता रहती दुनिया तक कायम रहेगी. आर्यभट्ट ने गणित की मूल अवधारणाओं का विकास किया, जिसके आधार पर ही वैज्ञानिकों को खगोल विज्ञान के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि हासिल हो सकी.

इस मौके पर डॉ. मनोज कुमार, राजाराम सिंह,पूर्व वार्ड पार्षद अशोक शर्मा, राकेश राघव, ललन शर्मा, रामपुकार शर्मा, आई पी राय के अलावा ब्रह्माभट्ट समाज के कई विशिष्ट लोग मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *