आर्य समाज रीति-रिवाज के अनुसार शान्ति यज्ञ की पूर्णाहुति का हुआ आयोजन

पटना। सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद की धर्मपत्नी और दीघा विधायक डाॅ संजीव चौरसिया की मां स्व. कमला देवी जी का सोमवार को बेली रोड, खाजपुरा स्थित उनके आवास पर शान्ति यज्ञ की पूर्णाहुति का आयोजन किया गया।आर्य समाज रीति-रिवाज के अनुसार वैदिक मन्त्रोच्चारण पूर्वक हवन यज्ञ किया गया।
इस शान्ति यज्ञ में मुख्य रूप से पूर्व केन्द्रीय मंत्री व पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद, सांसद राकेश सिन्हा, पूर्व सांसद आर. के. सिन्हा, विधान पार्षद संजय मयूख, पूर्व मंत्री अजीत कुमार, भीम सिंह, पूर्व विधायक शिवेश राम, मिथिलेश तिवारी, पद्मश्री डाॅ गोपाल प्रसाद सिन्हा, डाॅ मनीष कुमार, डाॅ अजय आलोक, डाॅ अजय कुमार, भाजपा बिहार प्रदेश के कई पदाधिकारी, आर्य समाज के कई प्रतिनिधिगण एवं दीघा विधान सभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कई प्रबुद्ध लोग इस हवन यज्ञ में सम्मलित हुए। लोगों ने हवन यज्ञ में आहुति देकर स्व. कमला देवी जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *