खगौल नगर मंडल भाजपा कार्यसमिति की हुई बैठक

खगौल, रंजीत सिन्हा। शनिवार को भाजपा खगौल नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक बड़ी खगौल देवी स्थान मंदिर परिसर में भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत पं दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय गीत से हुआ।
बैठक प्रभारी गुड़िया तिवारी ने 2024 लोक सभा चुनाव को लेकर पन्ना प्रमुख बनाने और केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में जनता को कैसे बताया जाए इस बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। बैठक में पूर्व विधायिका श्रीमती आशा सिन्हा ने भी चुनावी रणनीति बनाने पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर खगौल के व्योवृद्ध भाजपा कार्यकर्ता गंगा बाबू ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
पूर्व विधायक श्रीमती आशा सिन्हा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मंडल की यह बैठक काम करने वाले कार्यकर्ताओं के लिए है। पार्टी के आगामी कार्यक्रम को धरातल तक उतारने में आप लोगों की अहम भूमिका होती है।आप सभी कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा आज केंद्र में सत्तासीन है।जब से भाजपा सत्तासीन हुई है तब से देश का विकास उत्तरोत्तर ज़ारी है। भारतीय जनता पार्टी का एक साधारण कार्यकर्ता आज देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी पर विराजमान है।भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी मजबूती के साथ आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए प्रयासरत हैं। भारत की अर्थव्यवस्था हो या आंतरिक सुरक्षा सभी में भारत का डंका विश्व में बज रहा है। लोकप्रियता में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। आज भारत पर पूरे विश्व की नजर है।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए लगातार बैठक कर संगठन को मजबूत किया जा रहा है।
इस बैठक में दीपक पासवान, दिलीप विश्वकर्मा, माला सिन्हा, संजय कुमार, सरोज चंद्रवंशी, शैलेश तिवारी, कैलाश जी, सरोज उपाध्याय, गौतम गुप्ता, अमन कुमार, सेराज अहमद, ऋषि राज, नवीन सैनिक, मनीषा कुमारी, पप्पू तिवारी,कमलेश, राजीव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *