मंत्री मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को टिकट दिए, सहनी लगातार चुनाव प्रचार भी कर रहे

PATNA (BIHAR NEWS NETWORK – DESK)

विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के संस्थापक मुकेश सहनी ने भाजपा पर इशारों ही इशारों में निशाना साधा है। बिहार के पशुपालन मंत्री ने कहा कि महाभारत का एकलव्य बनना उन्हें मंजूर नहीं। अगर वे धनुर्धर बने हैं तो लक्ष्य भी साधेंगे।

उन्होंने मतदाताओं से भी एकलव्य नहीं बनने का आह्वान किया और कहा अगर समर्पण भाव से धनुर्धारी बनें तो किसी गुरु को अंगूठा काटकर देने की जरूरत नहीं। सहनी शुक्रवार को मऊ जनपद के मधुबन स्थित पाती खेल मैदान में मधुबन विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी भरत सिंह के पक्ष में चुनावी सभा कर रहे थे।

सहनी ने भाजपा पर एक बार फिर लोगों को ठगने का आरोप लगाया। कहा कि पिछड़ों के नाम पर वोट लेकर सत्तासुख भोगने वाले भाजपा के नेता आज उनकी सुध नहीं ले रहे हैं।

जबकि पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देवज्योति ने कहा है कि यूपी में वहां की जनता एकजुट होकर अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रही है। उसके निशाने पर भाजपा है। जनता समझ चुकी है कि भाजपा ने देश को सौ वर्ष पीछे ढकेल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *