PATNA (BIHAR NEWS NETWORK – DESK)
समाज सुधार अभियान के तहत सीएम नीतीश कुमार मधेपुरा पहुंच गए हैं। जिला मुख्यालय स्थित बीएन मंडल स्टेडियम में मुख्य सभा को संबोधित करेंगे। यहां लगभग चार घंटे तक रहेंगे। साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
सीएम सिंहेश्वर स्थान जाकर पूजा भी कर सकते हैं। इसके बाद वह मेडिकल कालेज अस्पताल जाएंगे। उसके बाद बीएन मंडल स्टेडियम में जीविका दीदियों व पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।