PATNA (BIHAR NEWS NETWORK – DESK)
सावन का महीना सभी महिलाओं के लिए काफी शुभ माना जाता है। इस महीने में कई महिलाएं अपने सुहाग की कामना करते हुए व्रत रखती हैं, साथ ही इस महीने में हरियाली तीज की भी पूजा की जाती है। इस पूजा में सभी सुहागन महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र की कामना करती है।
सावन को हरियाली का महीना भी कहा जाता है। महीने की शुरुवात होते ही सभी महिलाएं हरे रंग में रंग जाती हैं, जैसे हरी चूड़ियां, हरे वस्त्र, और अपने हाथों में मेहंदी भी लगवाती हैं। कई जगह सावन महोत्सव भी मनाया जाता है।
इस महोत्सव में भी महिलाएं नाच, गाना करते हुए झूले भी झूला करती हैं। ठीक कुछ इसी तरह का महोत्सव आज दानापुर के बेली रोड मंडल की भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा ने आयोजित किया था।
इस आयोजित सावन महोत्सव में भारतीय जनता पार्टी की महिला नेता ने भरपूर आनंद लिया। इस सावन महोत्सव का आयोजन भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की अध्यक्ष शशि सिंह ने की।
कार्यक्रम की शुरुवात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री सजल झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़ का भाग लिया।
बता दें की इस आयोजित कार्यक्रम में सभी महिलाएं अपने हाथों में महेंदी लगवा कर नाच, गाना के साथ सावन महोत्सव का आनंद लिया।
इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार, प्रदेश मंत्री शीला प्रजापति,जिला प्रभारी अचल सिन्हा,मंडल अध्यक्ष गुड्डू सिंह,राजकुमार शर्मा,जीत कुमार,अजीत सिंह, आश्रीति शर्मा,श्वेता श्रीवास्तव, दिव्या गुंजन, प्रीति कुमारी, संगीता के साथ मंडल के तमाम पदाधिकारी एवं महिला उपस्थित थी।