आज बेली रोड मंडल स्थित बूथ संख्या 259 पे प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया

PATNA (BIHAR NEWS NETWORK- DESK)

           

आज बेली रोड मंडल स्थित बूथ संख्या 259 पे प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे बिहार प्रदेश महामंत्री सह बिहार बिधान परिषद के सदस्य श्री देवेश जी की उपस्थिति रही।

उनके साथ पाटलिपुत्र के लोकप्रिय सांसद श्री राम कृपाल यादव जी भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम मे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से भारतीय संस्कृति से रूबरू करवाया वह काबिल-ए-तारीफ़ था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात सुनकर हर भारतीय खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा होगा।

                                                  

 

आज प्रधानमंत्री जी ने आगामी पर्व की शुभकामनायें दी, मौके पे पटना ग्रामीण जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार,प्रदेश प्रवक्ता संतोष पाठक, युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता जयंत राय,मंडल अध्यक्ष गुड्डू सिंह, अंशुमन, जीत कुमार, नीतीश कुमार, राजेश कुमार, टुनटुन सिंह, शशि सिंह उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *