मुकेश सहनी पर बड़ा आरोप लगा बिहार भाजपा अध्यक्ष की चेतावनी, अगर सहनी पूछे गए सवाल का जवाब नहीं देते तो मैं उनपर कार्रवाई करूंगा

PATNA (BIHAR NEWS NETWORK – DESK) 

बिहार भाजपा अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी पर बड़ा आरोप लगाया है।

रविवार को मीडिया से बातचीत में संजय ने कहा कि मत्स्यजीवी समाज का जितना नुकसान कैबिनेट मंत्री ने किया उतना पहले कभी किसी ने नहीं किया था।

सहनी उनके विभाग में भेजी गई चिट्ठियों तक का जवाब नहीं देते हैं। मछुआ समाज के साथ अन्याय की बात करते हुए सहनी से संजय ने जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि भाजपा इन बातों को संज्ञान में ले चुकी है। अगर सहनी जवाब नहीं देते तो मैं उनके खिलाफ कार्रवाई करूंगा।

डा. संजय जायसवाल ने कहा कि तीन दिनों से सहनी के मंत्रालय के विषय में जानकारी मिल रही है। पूरे मत्स्यजीवी समाज का जितना नुकसान कैबिनेट मंत्री ने किया उतना पहले कभी किसी ने नहीं किया था।

सहनी उनके विभाग में भेजी गई चिट्ठियों तक का जवाब नहीं देते हैं। संजय ने कहा कि सहकारिता मंत्री पशुपालन और मत्स्यजीवी मंत्री को पांच चिठ्ठियां लिख चुके हैं।

वे जानना चाहते हैं कि परंपरागत मत्स्यजीवी समाज कौन-कौन हैं। उन्होंने इसकी लिखित जानकारी मांगी है, लेकिन अबतक जवाब नहीं मिला।

संजय ने कहा कि मछुआ कापरेटिव सोसाइटी में मेंबर वही बनता है जो परंपरागत मत्स्यजीवी समाज का होता था।

मत्स्यजीवी समाज की मछुआ सोसाइटी का अध्यक्ष एक मंत्री होता था और मंत्री ही सारे कार्यों का निष्पादन करता था। सजय ने कहा कि सहनी ने इस पद को ही खत्म कर दिया।

इसके बदले एक कार्यकारिणी बना दी। मछुआ सोसाइटी को उनके आपस के बीच में न देकर एक अफसर के आधीन कर दिया।

संजय ने कहा कि मत्स्यजीवी समाज के साथ मंत्री ने जो किया है वह बिल्कुल बर्दाश्त करने के लायक नहीं है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अगर तुरंत मंत्री इस मामले पर कार्रवाई नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ मैं एक्शन लूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *