अपनी शादी के जोड़े में तैयार दुल्हन पुश-अप्स मारती नज़र आई, सोशल मीडिया पे काफी तेज़ी से फैल रहा ये वीडियो

PATNA (BIHAR NEWS NETWORK-DESK)

सोशल मीडिया पर शादी के मजेदार वीडियो काफी वायरल होते रहते हैं और लोग भी इन वीडियो को देखना काफी पसंद करते हैं। दूल्हा-दुल्हन के मजेदार वीडियो भी लोग सोशल मीडिया पर बहुत शेयर करते रहते हैं। ऐसे वीडियो देखकर कई बार तो हम हैरान रह जाते हैं और कई बार तो हमें अपनी आंखों पर ही विश्वास नहीं होता।

एक बार फिर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग मज़े ले रहें हैं। अबतक आप में से ज्यादातर लोगों ने जिम या घर पर लोगों को पुश अप्स लगाते देखा होगा. लेकिन, क्या आपने कभी किसी दुल्हन को अपने शादी के जोड़े में पुश अप्स लगाते हुए देखा है?

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो एक दुल्हन का है। जो लहंगा पहनकर बड़े मजे से पुशअप्स लगा रही है।
लहंगा-चोली पहने इस दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। पुश-अप्स करती इस दुल्हन का नाम ‘आना अरोड़ा’ है।

आना अरोड़ा के इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक, वह ऑनलाइन ट्रेनिंग या पर्सनल ट्रेनिंग करती है। एना का लहंगा-चोली में पुश-अप्स वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर अभी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें की वीडियो को अबतक 75 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

वीडियो लिंक : https://www.instagram.com/aan4490/?utm_source=ig_embed&ig_rid=5c2e4fef-cd97-494e-81e9-167311083031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *