शुशील मोदी ने राबड़ी देवी पर तंज कसते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को किया राजनीतिक कटघरे में खड़ा

PATNA ( BIHAR NEWS NETWORK- डेस्क)|

बिहार नाम सुनते ही अगर सबसे पहले किसी की छवि आती है दिमाग में तो वह हैं हमारे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व् राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव। लालू प्रसाद यादव के चर्चे देश भर में सुनने को मिल जायेंगे। लालू यादव ने अपने राज्य में अपने परिवार को भी काफी आगे लाए। लालू यादव ने 1997 में अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री के कुर्सी पर बिठाया था। राबड़ी देवी का रहें सेहेन भी काफी साधाहरण सा देखा जाता है। बताया जाता है की, राबड़ी देवी पहली महिला सीएम बानी थी।

सुशिल मोदी ने लालू को बीच बीच याद दिलाते रहते हैं कि उन्होंने एक घरेलू महिला को सत्ता की चाभी दी थी। इसी बीच उन्होंने एक बार फिर राबड़ी को ‘घरेलू महिला’ कहते नज़र आए है, लेकिन इस बार आरजेडी और लालू की बेटी रोहिणी ने पलटवार किया है। सुशिल मोदी की इन बयानों से उन्होंने लालू यादव पर निशाना साधा है।

दरअसल, आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संपूर्ण क्रांति दिवस पर लोगों को बधाई दी थी। और इसी अवसर पर सुशील मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा, ‘घरेलू महिला राबड़ी देवी को सीधे मुख्यमंत्री बनवा कर क्या लालू प्रसाद संसदीय लोकतंत्र की व्यवस्था को दुरुस्त करने की ‘क्रांति’ कर रहे थे? जिसने सत्ता को बेनामी संपत्ति बनाने का निर्लज्ज माध्यम बनाकर जेपी की संपूर्ण क्रांति का विकृत मॉडल पेश किया, उन्हें संपूर्ण क्रांति दिवस पर ज्ञान देने के बजाय प्रायश्चित करना चाहिए।’

हालाँकि इस बार सुशिल मोदी का वार एक तरफ़ा नहीं रहा, इस बार आरजेडी ने भी उनके बयानों पर पॉवर करते हुए उन्हें करारा जवाब दिया है। इस मामले में आरजेडी राज्य कार्यकारिणी के सदस्य जयंत जिज्ञासु ने कहा, ‘देश आजाद हुआ 15.8.47 को। लालूजी सीएम बने 10.3.90 को। बीच के 43 वर्षों तक किसी ने रोका था बिहार में किसी पीएचडी, पोस्ट डॉक की हुई महिला को सीएम बनाने से? राबड़ी देवी जी तो 25.7.97 को सीएम बनीं, आजादी के 50 बरसों बाद! आते ही बिहार की हर कमिश्नरी मे ओबीसी-ईबीसी लड़कियों के लिए आवासीय स्कूल खोला।’

साथ ही इस बार लालू यादव की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने भी सुशिल मोदी को करारा जवाब दिया है। रोहाणी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है की ” आपकी मानसिकता बता रही है घरेलू महिला या महिलाओं के प्रति कैसी आपकी ओछी सोच है। जिसको मां बहनों का भी सम्मान करने का संस्कार नहीं वो नेता तो क्या, इंसान कहलाने के लायक नहीं..!! नोट- महिलाओं के प्रति इसी घिनौनी सोच के कारण डबल इंजन की सरकार ने बालिका गृह कांड को अंजाम दिया !! ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *