अपनी जिंदगी को एक बार फिर से ट्राक पर लाने की कोशिश कर रही शिल्पा शेट्टी ने महिलाओं की शक्ति पर कही ये बात

PATNA (BIHAR NEWS NETWORK- DESK)

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनका पूरा परिवार बीते कुछ दिनों से मुश्किल में घिरा हुआ है। शिल्पा के पति राज कुंद्रा अश्लील वीडियो के मामले में जेल में बंद हैं। जिससे अभिनेत्री और उनका परिवार तकलीफ से गुजर रहा है। लेकिन इसी बीच शिल्पा शेट्टी ने आगे बढ़ने की ठानी है।

शिल्पा शेट्टी हाल ही में एक बार फिर से डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर 4’ में नजर आईं। उन्हें देख लगता है कि वो अपनी जिंदगी को एक बार फिर से ट्राक पर लाने की कोशिश कर रही हैं। अब हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट शेयर किया है। जिस पर उनके फैंस उनकी हौसला अफजाई कर रहे हैं।

दरअसल राज कुंद्रा केस से पहले शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं। शिल्पा लगातार कई पोस्ट फैंस के साथ शेयर किया करती थीं। लेकिन राज कुंद्रा केस के बाद शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर कम एक्टिव हो गई हैं। हालांकि अब एक बार फिर से शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई हैं। हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है जिसके साथ उन्होंने एक संदेश भी दिया है।

शिल्पा शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर के साथ शिल्पा ने कैप्शन ने लिखा, ‘दृढ़ संकल्पित महिला से अधिक शक्तिशाली कोई ताकत नहीं है।’ शिल्पा की इस तस्वीर को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही साथ कई उनके फैंस उन्हें हौसला भी दे रहे हैं।

बता दें कि शिल्पा शेट्टी हाल ही में कई दिनों बाद ‘सुपर डांसर 4’ में नजर आईं। इस दौरान शिल्पा शेट्टी काफी भावुक नजर आईं। इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था। इस वीडियो में शिल्पा कहती नजर आई थीं, ‘महिलाओं को अभी भी अपने अपने पति के बाद अपने अधिकारों, अस्तित्व और बच्चों के लिए लड़ना पड़ा है। जब-जब मैं रानीलक्ष्मी बाई की महान गाथा, उनके त्याग और साहस के बारें में सुनती हूं तो मुझे ऐसा लगता है कि समाज का चेहरा दिखता है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *