जे एन लाल कालेज में संस्कृत दिवस और सावन महोत्सव मनाया गया

खगौल। जगत नारायण लाल कॉलेज खगौल में संस्कृत विभाग और सांस्कृतिक समिति एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में संस्कृत दिवस और सावन महोत्सव मनाया गया। इस शुभ अवसर पर छात्राओं ने संस्कृत श्लोक का पाठ किया। साथ ही सावन गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।

सावन महोत्सव के शुभ अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान अर्चना कुमारी, द्वितीय स्थान मनीषा कुमारी और तृतीय स्थान फातिमा ने प्राप्त किया। आज संस्कृत दिवस के मौके पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सागर कुमार और श्वेता शर्मा ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान आदित्य कुमार सिंह, राजा कुमार और अमन कुमार प्रसाद और तृतीय स्थान पर राहुल राज सेजल कुमारी और सुधांशु रंजन रहे।

सभी विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्कृत विभागाध्यक्षा डॉ अवंतिका कुमारी ने स्वस्ति वाचन से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर निखिल कुमार ने बच्चों से संस्कृत का महत्व बताते हुए उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने बताया संस्कृति संस्कारों की भाषा है इसे पढ़ने से बच्चे सुसंस्कृत होते हैं। आज के आधुनिक युग में विशेष रूप से विदेश में संस्कृत भाषा की बहुत मांग है। इस कार्यक्रम में डॉक्टर दिलीप कुमार, डॉ सरवर सैयद इमाम, डॉक्टर शुभांगी त्रिपाठी, शशिकांत प्रसाद, डॉ मनीराम और डॉ सुषमा कुमारी की गरिमामय उपस्थिति रही। मेहंदी प्रतियोगिता के निर्णायक सदस्य में शशिकांत प्रसाद और डॉक्टर शुभांगी त्रिपाठी थी।कार्यक्रम का संचालन डॉ अवंतिका कुमारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *