परेशानियों से घिरे कोरोना महामारी के इस कठिन समय में रामायण एक बार फिर बन सकता है लोगो के मनोरंजन का सहारा

PATNA (BIHAR NEWS NETWORK- डेस्क)|

श्रेया की रिपोर्ट

रामानंद सागर की लोकप्रिय गाथा रामायण एक बार फिर टेलीविजन पर आने वाली हैl रामायण को 1987 में दूरदर्शन पर रिलीज किया गया था और पिछले लॉकडाउन में इसे दूरदर्शन पर दोबारा दिखाया गया थाl तब इसने कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए थे l पिछले लॉकडाऊन में ये एंटरटेनमेंट का बहुत बड़ा सहारा भी मन गया था l लगभग हर घर में लोग सुबह के 9 बजे और रात के 9 बजे ये शो अपना हर काम चोर के पसंद से देखा करते थे l

रामायण गाथा के कलाकार पूरे भारत में लोकप्रिय हैl इसमें अरुण गोविल ने प्रभु श्रीराम, दीपिका चिखलिया ने माता सीता और सुनील लहरी ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई हैl वहीं अरविंद त्रिवेदी ने रावण और दारा सिंह ने हनुमान की भूमिका निभाई हैl लोग आज भी इस गाथा को देखना बेहद पसंद करते हैं। ख़बरों की माने तो लोग एक बार फिर इस शो का लुत्फ़ उठा पाएंगे, और एक बार फिर घर बैठे अपना मनोरंजन कर पाएंगे।

बता दें की, रामायण अब इस गुरुवार से कलर्स चैनल पर आएगी । रामायण प्रभु श्रीराम की जीवनी से प्रेरित है, इसे कई एपिसोड में बनाया गया थाl हालांकि 2020 में इसे कुछ छोटा किया था लेकिन इसके बावजूद भी इसकी लोकप्रियता में कोई भी कमी नहीं देखि गई थीl अब इसी बात को ध्यान में रखते हुए कलर्स चैनल ने एक बार फिर रामायण को टीवी पर लाने का निर्णय लिया हैl अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया आज भी काफी लोकप्रिय हैं और वह लोगों के दिलो व् दिमाग पर अपनी अमिट छाप छोड़े हुए हैं, उन्हें लोग काफी पसंद करते है।

आपको बता दें की, 1987 के समय में भी इस शो को बेहद पसंद किया जाता था यह शो इतनी लोकप्रियता थी। कि जब यह प्रसारित किया जाता था, तब रोड पर अघोषित कर्फ्यू लग जाता था, और सभी लोग बड़े ही चाव से उस निर्धारित समय में अपने सारे काम चोर कर इसे देखा करते थेl कहा जाता है की, बच्चे भी इस शो को देखने के लिए अपनी पढाई पहले ही पूरी क्र लिया करते थे की उन्हें रामायण के वक़्त कोइ कच ना कहे। रामायण के चलते लोगों में काफी संस्कार भी विकसित हुए थे, रामायण के तीनों कलाकार आज भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और वह सामाजिक विषयों पर अपनी बात रखा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *