जीकेसी के ग्रो ग्रीन अभियान के तहत बिहटा में पौधा रोपण

PATNA (BIHAR NEWS NETWORK – DESK) 

पटना, 04 फरवरी ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) के सौजन्य से ग्रो ग्रीन अभियान के तहत बिहटा में पौधा रोपण किया गया।

जीकेसी मीडिया-कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार ने बताया कि जीकेसी के स्थापना के एक साल पूरे होने के अवसर पर प्रदेश में एक सप्ताह कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि गो ग्रीन अभियान की शुरूआत जीकेसी की प्रबंध न्यासी और गो ग्रीन की राष्ट्रीय प्रभारी रागिनी रंजन के मार्गदर्शन में समाज में जागरूकता लाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

इसी के तहत गो ग्रीन अभियान को आगे बढाते हुए जीकेसी पटना जिला के अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव ने बिहटा में पौधारोपण किया।

जीकेसी पटना जिला अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव ने कहा कि जीकेसी परिवार पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्पित है, इसे संरक्षित करने के लिए गो ग्रीन अभियान की शुरूआत की गयी है, जिसके अंतर्गत कई योजनाएं हैं जो पूरे देश में चलाई जाएगी।

उन्होंने कहा, पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण का ध्यान रखना हमारा परम दायित्व बनता है। सभी को अपने स्तर पर पर्यावरण बचाने पर योगदान देना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण एक ज्वलंत समस्या है।

इसके निराकरण के लिये विश्व के प्रत्येक व्यक्ति को हर संभव प्रयास करने चाहिए। पर्यावरण की सुरक्षा हर किसी की जिम्मेदारी है।

आज के वर्तमान पर्यावरण संकट से उबरने और भविष्य सुरक्षित करने के लिये पौधारोपण एक मात्र उपाय है, जिसके लिए जीकेसी के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी संकल्पित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *