पवन सिंह का गाना ‘पुदीना ऐ हसीना’ यू-ट्यूब पर हुआ नंबर वन

PATNA (BIHAR NEWS NETWORK- भोजपुर डेस्क)|

भोजपुरी गायक पवन सिंह ने एक बार फिर से अपने नए गाने की वजह से पुरे भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। पवन सिंह का नया गाना ‘पुदीना ऐ हसीना’ कल ही रिलीज़ हुआ है। ये गाना रिलीज़ होते ही यू तुबे पे नंबर 1 पर ट्रेंडिंग है। इस गाने को एक ही दिन में लगभग 4 मिलियन व्यूज मिले हैं। दर्शकों ने गाने रिलीज़ होते ही ढेर सारा प्यार दिखाया है। यह गाना मशहूर म्यूजिक कंपनी वेब के ओफ़फिशिअल यू तुबे चैनल पर रिलीज़ हुआ है।

अब अगर इस गाने के बारे में बात करे तो यह एक बेहद ही अच्छा रोमांटिक गाना है। यह गाना कोरोना काल में कैसे एक प्रेमी यानी खुद पवन सिंह अपनी प्रेमिका से नहीं मिल पाते है उस पर आधारित है। फिर अपने दोस्त के बताये हुए तरकीब से पवन सिंह इस गाने में पुदीना का ठेला लेकर अपनी प्रेमिका से मिलने निकल पड़ते हैं। पवन सिंह के इस गाने में उन्होंने जिस तरीके से एक प्रेमी को प्रेमिका से मिलने की तड़प दिखाई है लोग उसे बेहद पसंद कर रहें हैं।

आपको बता दें की पवन सिंह के गाने का इंतज़ार हमेशा से ही उनके भोजपुरी समर्थक एवं ऑडियंस को रहता है। पवन सिंह के इस बेहतरीन गाने में अनुपमा यादव ने भी अपनी आवाज दी है। लिरिक्स कुमार पांडेय और अर्जुन अकेला का है। म्यूजिक डायरेक्टर प्रियांशु सिंह और वीडियो एडीटर रवि पंडित, पीआरओ रंजन सिन्हा (Ranjan Sinha) हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *