पटना जिला के 15 जूडो खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में चयनित

PATNA (BIHAR NEWS NETWORK – DESK)

पटना। बिहार राज्य जूडो सब जूनियर एवं कैडेट प्रतियोगिता में पटना जिला का दबदबा रहा और 15 जूडो खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए और ये खिलाड़ी 7 से 13 नवंबर तक चंडीगढ़,पंजाब में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग के तत्वाधान में पटना जिला जूडो संघ द्वारा आयोजित यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मनेर के हिमालया पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल में 23 से 24 अक्टूबर तक हुआ और इसमें राज्य भर के 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव के द्वारा किया गया और समापन समारोह में बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री आलोक रंजन झा ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया।

बिहार राज्य जूडो संघ के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी राम उदय सिंह एवं आजीवन अध्यक्ष पूर्व विधायक सूर्य देव त्यागी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण कैंप लगाया जाएगा।

पटना जिला के 15 चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं सब जूनियर बालिका वर्ग में 32 किलो संजना कुमारी,36 किलो लीलावती कुमारी, 40 किलो नियति राज, 44 किलो दिव्या कुमारी , 48 किलो आस्था कुमारी, 57 किलो स्पृहा रॉय सब जूनियर बालक वर्ग 35 किलो ऋषतराज 40 किलो अर्थव आर्यन 50 किलो आकाश कुमार कैडेट बालिका वर्ग 40 किलो आराध्या कुमारी रॉय, 44 किलो प्रतिमा कुमारी, 63 किलो अंकेशा कुमारी, 70 किलो राधा कुमारी, कैडेट बालक वर्ग 50 किलो अविनाश रजक, 60 किलो अर्पण अनंत। यह जानकारी पटना जिला जूडो संघ के सचिव विजय लाल यादव ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *