जेल गई राजद नेत्री नीशू सिंह को आरजेडी ने किया आउट, पार्टी की ओर से लगाए गए उनके ऊपर ये आरोप

PATNA (BIHAR EWS NETWORK – DESK)

राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष नूतन उर्फ नीशू सिंह बुरी तरह फंस गई है। अब राजद ने भी उनका साथ छोड़ दिया है। प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाया है।

इस लेकर उन्हें छह साल के लिए पद और प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। इसकी अधिसूचना प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के निर्देश पर प्रदेश कार्यालय सचिव चंद्रशेखर प्रसाद सिंह ने रविवार को जारी की है।

दरअसल, शनिवार को जोगसर पुलिस ने पति वाजेश की हत्या के प्रयास मामले में नीशू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 22 फरवरी 2021 को वाजेश ने नीशू पर खाने में सफेद पाउडर मिलाकर मारने के प्रयास का मामला दर्ज कराया था। फोरेंसिंक जांच में सफेद पाउडर की पुष्टि सल्फास के रूप में हुई है।

बार-बार वह अपनी पहुंच और पैरवी के कारण बच जा रही थी। उनके विरूद्ध कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। इस मामले में पति ने एसएसपी बाबू राम से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

प्रदेश नेतृत्व को कई बार नीशू सिंह की शिकायत मिली थी। इस लेकर प्रदेश स्तर से मामले की जांच कराई गई। जिसमें नीशू के विरूद्ध प्रदेश नेतृत्व को कई सुबूत मिले। जिससे पार्टी को नुकसान हो रहा था। इस लेकर नीशू की गिरफ्तारी होते ही पार्टी ने कार्रवाई कर दी।

राजद नेतृत्व पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने पर पहले भी कई कार्रवाइयां कर चुका है। 21 दिसंबर 2019 को सीसीए और एनआरसी के खिलाफ राजद ने बिहार बंद का आह्वावन किया किया था।

बंद के दौरान उत्पात मचाने वाले तत्कालीन राजद जिलाध्यक्ष तिरूपतिनाथ यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मेराज अख्तर उर्फ चांद और शहजादा उर्फ बिल्ला को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *