राशन कार्ड से 35 लाख लोगों का नाम हटाने के विरोध में जनता दरबार में दिया ज्ञापन

पटना। जनकल्याण राशन कार्ड धारी संघ के संरक्षक दशरथ पासवान व प्रदेश महामंत्री सौलत राही ने जदयू कार्यालय पहुंचकर मंत्रियों के जनता दरबार में कृषि मंत्री विजय चौधरी, खाद्य आपूर्ति मंत्री लेसी सिंह एवं जनता दल यू के कोषाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य ललन श्राफ को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें बताया गया है कि बिहार सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री व सचिव द्वारा बिहार में अभी तक 35 लाख लोगों का राशन कार्ड से नाम हटा कर उनका अनाज बंद कर दिया गया है, इससे गरीबों के मुंह से निवाला छीन गया है। जिसकी शिकायत इस पत्र में किया गया है।

इस संबंध में दशरथ पासवान ने बताया कि बिहार सरकार का कोटा घटाने के नियम से बाढ़ सुखाड़ आपदा में मुख्यमंत्री को बदनाम करने के नियत से, बिहार सरकार को जलील करने के नियत से, आपूर्ति सचिव ने गरीबों के मुंह से निवाला छीन लिया है। इस पर सभी मंत्रियों ने माननीय मुख्यमंत्री तक इस पत्र को पहुंचाने का जिम्मा लिया है। उन्होंने माना कि 35 लाख लोगों का अनाज बंद कर देना बिहार सरकार को बदनाम करना है। उन्होंने कहा कि जनकल्याण राशन कार्डधारी संघ का यह मांग जायज है इसे मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *