टिका नहीं लेने वाले पंचायत प्रतिनिधियों की बनेगी सूची

PATNA (BIHAR NEWS NETWORK- डेस्क)|

श्रेया की रिपोर्ट

पटना जिले में टिका नहीं लेने वाले पंचायत प्रतिनिधियों की सूची तैयार की जाएगी। शुक्रवार को समीक्षा बैठक के दौरान डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने सभी बीडीओ को सूची तैयार करने को कहा गया है। सूची बनने के बाद अभियान चलाकर टीकाकरण कराया जायेगा।

बता दें की जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों को भी सूची तैयार कर परिवार के साथ टीकाकरण कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा की 21 जून मेगा कैंप लगेगा। इस दौरान 433500 लोगों को टिका दिया जायेगा। डीएम ने कहा की मॉल में काम करने वाले पदाधिकारियों और कर्मियों का टीकाकरण सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।

मालूम हो की जिले में अब तक 14, 11, 184 लोगों का टीकाकरण हुआ है। इनमें 10,64,884 लोगों ने पहली और 3,46,300 लोगों पे दूसरा डोज़ ली है। शुक्रवार को 16642 लोगों को टिका दिया गया है। इनमें 18 से 44 वर्ष के 11207 लोगों को पहली डोज़ और 281 लोगों को डोज़ दी गई है। सभी केंद्रों पर 18 से अधिक उम्र के लिए दोनों डोज़ की सुविधा उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *