बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्‍वी यादव शनिवार को रांची पहुंचे, हुआ भव्य स्वागत

PATNA (BIHAR NEWS NETWORK-DESK)

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शनिवार की दोपहर दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे। उनके रांची पहुंचते ही बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर भव्य स्वागत किया गया। भारी संख्या में एयरपोर्ट पहुंचे झारखंड राजद के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव जिंदाबाद का नारा लगाया और जोरदार तरीके से स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर ढोल, नगाड़ा, छऊ नृत्य, संथाली, मुंडारी नृत्य व झारखंडी रीति रिवाज से तेजस्वी यादव का स्वागत किया गया। उनके स्वागत में भारत सरकार के पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय जनता दल के झारखंड प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव, प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव समेत अन्य नेता कार्यकर्ता मौजूद रहें।

रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से तेजस्वी यादव हिनू चौक पहुंचे। यहां उन्होंने जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां भी उनके स्वागत में भारी संख्या में पदाधिकारी-कार्यकर्ता मौजूद थे। हिनू चौक के बाद तेजस्वी यादव बिरसा चौक पहुंचे।

उन्होंने वहां भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और इसके बाद वे पार्टी कार्यालय के सामने से डीपीएस चौक पहुंचे। रास्ते में हर जगह उनके स्वागत में कार्यकर्ता मौजूद रहे। डीपीएस चौक के बाद वे होटल रेडिशन ब्लू पहुंचे। यहां उनके रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है।

बता दें की तेजस्वी यादव रविवार की सुबह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे हरमू रोड के डिबडिह स्थित कार्निवाल हॉल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यह पहली बार है, जब तेजस्वी यादव झारखंड राजद के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

उनके आने का मुख्य उद्देश्य 2024 के विधानसभा की चुनाव के लिए झारखंड राजद की अभी से ही तैयारी करना है। राजद झारखंड आगामी 2024 के विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ उतरेगा। राजद ने तो यहां तक दावा कर डाला है कि उसकी नजर सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *