बिहार में विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के मद्देनजर जदयू ने 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

PATNA (BIHAR NEWS NETWORK – DESK)

बिहार में विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के मद्देनजर जदयू ने 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें पहला नाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का है। अन्य स्टार प्रचारकों में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा शामिल हैं।

इसके साथ ही, मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद रामनाथ ठाकुर, मंत्री अशोक कुमार चौधरी, मंत्री संजय कुमार झा, सांसद मो. अली अशरफ फातमी, मंत्री लेसी सिंह, पूर्व मंत्री महेश्वर हजारी, मंत्री मदन सहनी, मंत्री सुनील कुमार, मंत्री जयंत राज, सांसद सुनील कुमार पिंटू, पूर्व मंत्री नरेंद्र नारायण यादव, पूर्व मंत्री विद्यासागर निषाद, विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर, विधान पार्षद रत्नेश सदा को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

दो दिवसीय बिहार दौरे पर बिहार कांग्रेस के प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरणदास ने विधानसभा उपचुनाव और लखीमपुर खीरी में किसानों की बर्बर हत्या के खिलाफ बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मैराथन बैठक की।

विधानसभा उपचुनाव के दोनों सीटों कुशेश्वरस्थान और तारापुर में पार्टी के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित कराने के लिए 51 सदस्यीय समिति का गठन किया। कुशेश्वरस्थान के लिए राज्यसभा सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह को कन्वेनर और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी को सह-समन्वयक की जिम्मेदारी दी गयी।

वहीं तारापुर सीट को लेकर कार्यकारी अध्यक्ष विधान पार्षद डॉ. समीर कुमार सिंह को कन्वेनर और महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पूर्व विधायक अमिता भूषण को सह-समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *