जमुई से सांसद चिराग पासवान औरंगाबाद में सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा, कहा लोजपा बिहार में मजबूत हो रही

PATNA (BIHAR NEWS NETWORK- DESK)

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने शनिवार को औरंगाबाद में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बिहार में कभी भी मध्यावधि चुनाव हो सकता है। बिहार का सियासी पारा गर्म है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के विकास करने के बजाय अपनी पार्टी को मजबूत बनाने में लगे हैं। कौन अध्यक्ष होगा, कौन नेता होगा, यह बता जातीय समीकरण साधने में लगे हैं।

चिराग ने कहा की जदयू में बढ़ी हलचल यह बताने के लिए काफी है कि बिहार की सत्ता नीतीश कुमार के हाथ से कभी भी छीन सकती है। लोजपा मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार है और आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से हम अपने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बना रहे है।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मेरी पार्टी का किस दल से गठबंधन होगा यह तो चुनाव से पहले साफ होगा परंतु इतना तय है कि सत्ता की चाबी लोजपा के पास होगी। चिराग ने जातीय जनगणना का समर्थन करते हुए कहा कि यह इसलिए जरूरी है कि कल्याणकारी योजनाएं इसी आधार पर बनती है।

जातीय जनगणना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोजपा के प्रतिनिधि को नहीं ले गए। उन्हें हमसे नफरत है जिस कारण ऐसा किया। विधानसभा चुनाव 2020 का जिक्र करते हुए कहा कि अगर हम सभी सीटों पर चुनाव लड़ते हमारा वोट प्रतिशत छह की 12 होता। कम सीटों पर चुनाव लड़कर भी छह प्रतिशत मत लाए। आशीर्वाद यात्रा में सभी वर्ग के युवाओं का साथ मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *