जमुई पहुंचे सांसद चिराग पासवान ने महंगाई को लेकर केंद्र व राज्य सरकार पर बोला हमला,लगाए कई गंभीर आरोप

PATNA (BIHAR NEWS NETWORK – DESK)
 

जमुई से विजय कुमार की रिपोर्ट

कुशेस्वर स्थान और तारापुर विधानसभा के उपचुनाव के प्रचार के बाद जमुई के सांसद चिराग पासवान शनिवार को जमुई परिसदन भवन पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया कर्मी से मुखातिब होते हुए दोनों सीटों पर जीत की दावेदारी पक्की की और कहा कि बिहार फ़ास्ट बिहारी फ़ास्ट को लेकर जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है।

जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नाराज है, उनकी नीतियों से नफरत करती है।उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि महंगाई तो सारी हदें पार कर दी है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सहित सभी सामानों के दाम आसमान छूने लगे हैं।गरीबों व किसानों का जीना दुश्वार हो गया। इसके लिए केंद्र व राज्य सरकार को सोचना चाहिए।

राज्य सरकार तो टेक्स में भी छूट नहीं देना चाहती है। इसके लिए जनता जरूर जबाव देगी। सबसे ज्यादा बिहार की जनता मंहगाई की मार झेल रही है। उप चुनाव के परिणाम में जनता का आक्रोश दिखेगा।

उन्होंने कहा कि अपने अपने दल के प्रचार के लिए हर कोई स्वतंत्र है। लेकिन आज की तारीख में जबाबदेही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बनती है। जबाब उनको देना है ” दोनों जदयू के सिटिंग विधायक का निधन स्वास्थ्य व्यवस्था के आभाव में हो गया है। दुखद मृत्यु हुई कोरोना की वजह से। बिहार सरकार ने पूरा मंत्रिमंडल चुनावी मैदान में उतार दिया है।

आधा कुशेश्वरस्थान में तो आधा तारापूर में केम्प कर रहा है। अगर मुख्यमंत्री विकास किऐ है तो इतनी मेहनत क्यू करनी पड़ रही है। मुख्यमंत्री जी को तो जबाब देना ही पड़ेगा।

आपको बता दें कि तारापूर और कुशेश्वरस्थान में उप चुनाव होने है। इसको लेकर जहां एक तरफ बिहार सरकार ने अपनी दोनों सिटिंग सीट पर चुनाव जितने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है तो वहीं दूसरी ओर अपने – अपने पार्टी के प्रत्यासी के पक्ष में कन्हैया , चिराग पासवान,व तेजस्वी चुनावी रणक्षेत्र में पहुंच रहे हैं। बाइट, जमुई सांसद चिराग पासवान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *