बिहार में कांग्रेस को जदयू ने दिया बड़ा झटका, दिग्‍गज कांग्रेसी सदानंद सिंह के पुत्र आए नीतीश कुमार के साथ

PATNA (BIHAR NEWS NETWORK – DESK)

बिहार में सत्‍ताधारी पार्टी जदयू ने राष्‍ट्रीय स्‍तर की पार्टी कांग्रेस को एक और बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस दिग्गज रहे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश के साथ ही भभुआ से कांग्रेस के प्रत्‍याशी रहे शंभू सिंह पटेल भी आज जदयू में शामिल हो गए।

हाल ही में सदानंद सिंह का निधन हुआ है। उनके बेटे के जदयू में जाने के कयास पहले से लगाए जा रहे थे। दरअसल, पिता सदानंद सिंह की बीमारी के वक्‍त ही उनके बेटे और समर्थकों ने कांग्रेस नेतृत्‍व के व्‍यवहार पर नाराजगी जताई थी।

उनका कहना था कि दिग्‍गज कांग्रेसी नेता के बीमार होने की जानकारी के बावजूद पार्टी आलाकमान से कोई मदद मिलना तो दूर कोई बड़ा नेता उन्‍हें देखने तक नहीं गया।

इसके उलट बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे बढ़कर उनके इलाज की व्‍यवस्‍था की और हमेशा हाल-चाल लेते रहे।

लंबी अवधि के बाद राजधानी में कोई मिलन समारोह एसके मेमोरियल हाल में आयोजित हो रहा है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा विशेष रूप से मिलन समारोह में मौजूद हैं।

शुभानंद मुकेश ने पिछला विधानसभा चुनाव अपने पिता की पारंपरिक सीट कहलगांव से लड़ा रहा था। शुभानंद के पिता सदानंद सिंह ने नौ बार कहलगांव विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। पर शुभानंद कहलगांव सीट से चुनाव हार गए।

भाजपा के पवन कुमार यादव ने उन्हें 42,893 वोट से हराया था।शुभानंद के साथ उनके कई समर्थक और पंचायती राज के प्रतिनिधि भी जदयू की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं।

उनके अलावा भभुआ के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी शंभू सिंह पटेल भी जदयू में शामिल हो गए। राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ललन सिंह ने सभी को पार्टी की सदस्‍यता दिलाई।

इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, जयंत राज, संजय सिंह, प्रदेश अध्‍यक्ष उमेश कुशवाहा आदि भी मौजूद थे।

जन अधिकार पार्टी सुप्रीमो पप्पू यादव ने शिक्षाविद मनोज वाजपेयी को पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया है। मनोज कुमार वाजपेयी कैपिटल यूनिवर्सिटी कोडरमा के वाइस चांसलर हैं।

पप्पू यादव ने कहा कि बुद्धिजीवी वर्ग देश की दिशा व दशा तय करने वाला होता है। प्रबुद्ध का मौन धारण करना किसी भी राष्ट्र के लिए शुभ नहीं होता। जनअधिकार पार्टी सेवादारी की राजनीति करती है।

उम्मीद है कि मनोज वाजपेयी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए पार्टी के नीति, सिद्धांत और कार्यों को देश के बुद्धिजीवियों के बीच ले जाएंगे। वहीं वाजपेयी ने कहा कि जन अधिकार पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसे बेहतर तरीके से निभाने की वे पूरी कोशिश करेंगे।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजमल हुसैन जैदी तथा सह प्रभारी नजमा अजीम खान का दो दिवसीय बिहार दौरा आज समाप्त हो गया। इन दोनों नेताओं का स्वागत पार्टी के जिला पदाधिकारियों ने किया।

इसके साथ ही दोनों नेताओं ने संगठन विस्तार को ले पार्टी नेताओं के साथ बैठक भी की। अल्पसंख्यक बूथों पर पार्टी को कैसे ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले इसकी रणनीति भी बनाई गई।

नेताओं ने पहले सत्र की बैठक भाजपा कार्यालय दूसरी पटना सिटी में हुई। इन नेताओं के अंत में मो. दिलशाद के नेतृत्व में हाईकोर्ट मजार पर चादरपोशी भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *