खगौल में भगवान चित्रगुप्त महाराज के प्रतिमा का विसर्जन

KHAGAUL, PATNA (BIHAR NEWS NETWORK- डेस्क)|

रंजीत सिन्हा की रिपोर्ट

श्री श्री चित्रगुप्त पूजा समिति छोटी खगौल द्वारा भगवान चित्रगुप्त की पूजा के बाद शुक्रवार को मूर्ति का विसर्जन किया गया।

इसके पूर्व खगौल के कायस्थ टोली में भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना बड़े धूमधाम के साथ किया गया। पूजा संपन्न होने के बाद शुक्रवार को खगौल लख स्थित नहर में भगवान चित्रगुप्त जी महाराज के प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान समिति के चित्रांश पदाधिकारी और सभी सदस्य नहर पर पहुंचे जहाँ भगवान चित्रगुप्त जी का जयकारा लगाते हुए नम आंखों से विसर्जन किया गया।


इस दौरान छोटी खगौल से लेकर नहर लख घाट के विसर्जन स्थल तक शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग शामिल हुए। इसके बाद कायस्थ समाज ने अगले साल होने वाले आयोजन के लिए चर्चा की। विसर्जन के दौरान विनीत सक्सेना उर्फ सोना,अजनीश प्रभाकर बुल्लू, सौरभ सिन्हा जीतू, संतोष कुमार सिन्हा दीपू, राजेश कुमार पप्पू, राहुल कुमार,सूरज लाल, सचिन लाल,अमित कुमार पिंकू आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *