BHAGALPUR (BIHAR NEWS NETWORK- डेस्क)|
श्रेया की रिपोर्ट
भागलपुर में एक महिला ने जमकर बेवजह हंगामा किया। महिला ने कभी पत्थर तो कभी बोतल फेंकने लगतीं और साथ ही अस्पताल के खिड़की भी तोड़ दि। महिला के इस कृत्य से काफी देर तक हंगामा होते रहा। लोग डरकर भागने लगे। बाद में किसी तरह उसपर काबू पाया गया।
बता दें की इस महिला ने सदर अस्पताल भागलपुर में खूब हंगामा किया। अस्पताल के कई स्वास्थ्य कर्मचारियों को बोतल मारकर जख्मी किया वहीं वाहनों के शीशे भी तोड़ डाले। साथ मे आई दो महिला कांस्टेबल की भी पिटाई की और उन्हें खरोंचा भी। बाद में अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने उसपर काबू कर और रस्सी से बांधा भी। इसके बाद महिला को बड़ी मुश्किल से कमरे में बंद किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार उसे कमरे में बंद किया गया और जब कर्मचारी सुमन बिस्कुट और पानी की बोतल देने गए तो उसकी भी पिटाई कर दी। फिर उसे कमरे में ही बंद रहने दिया गया। ऐसा प्रतीत हो रहा है महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। महिला को काबू पाने के लिए उसे बांध दिया गया।