पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद की धर्मपत्नी कमला देवी को नम आंखों से दी गई विदाई

पटना। सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद की धर्मपत्नी और दीघा विधायक डाॅ संजीव चौरसिया की माता कमला देवी का विगत गुरूवार को हृदय गति रूकने से पटना में निधन हो गया था। आज 11 नवम्बर को आर्य भवन, खाजपुरा, बेली रोड, पटना से कमला देवी की अंतिम यात्रा दीघा घाट के लिए प्रस्थान की एवं गंगा तट के दीघा घाट, जे.पी. सेतु पुल के नीचे पाया सं- 02 के निकट उनका अंतिम संस्कार किया गया।

उनके अंतिम संस्कार में मुख्य रूप से बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष,विजय कुमार सिन्हा,प्रदेश महामंत्री संगठन,भीखू भाई दलसानिया,राज्यसभा सांसद व पूर्व उपमुख्यमंत्री,बिहार सुशील कुमार मोदी,सांसद मनोज तिवारी,बिहार सरकार के मंत्री आलोक मेहता,पूर्व मंत्री,पटना साहिब के विधायक नंद किशोर यादव, कुम्हरार के विधायक अरूण कुमार सिन्हा, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री, ऋतुराज सिन्हा, पूर्व विधान पार्षद हरेन्द्र प्रताप उपस्थित रहें।
इस अंतिम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आम जनमानस शमिल हुए एवं चारों तरफ शोक की लहर थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *