सेवानिवृत्ति पर इंडियन बैंक के सीनियर मैनेजर को दी गई विदाई

पटना। इंडियन बैंक के अंचल कार्यालय तारा मंडल पटना में पदस्थापित वरीय प्रबंधक उदय कुमार सिन्हा के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस मौके पर उपस्थित अतिथियों के द्वारा उदय कुमार सिन्हा को शॉल ओढ़ाकर एवं बुके देकर अभिनंदन किया गया।
इस मौके पर कायस्थ टोली,छोटी खगौल स्थित उनके आवास पर एक सहभोज का आयोजन किया गया जिसमें पारिवारिक सदस्यों सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से संगीता सिन्हा, शुभम (उज्जवल), प्रेम कुमार सिन्हा, मंजू सिन्हा,अजनीश प्रभाकर, मधु कुमारी, सोनू प्रकाश, अंकिता सिन्हा, सौरभ सिन्हा, विकास प्रभाकर, अनीश प्रभाकर, गौरव सिन्हा, गरिमा सिन्हा, अभिषेक कुमार, शिवानी सिंहा, स्वाति सिन्हा, संजीव कुमार सिन्हा, अशोक कुमार सिन्हा, संजय गुप्ता, हिमांशु सिन्हा, सीमा सिन्हा, कुमार भूपेन्द्र उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *