बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण बिहार का मौसम बदला, 15 के बाद भी सक्रीय रहेगा मानसून

PATNA (BIHAR NEWS NETWORK-DESK)

उत्तर ओडिशा की ओर डीप डिप्रेशन बनने की वजह से उत्‍तर प्रदेश के मौसम पर इसका असर पड़ा है। पिछले 24 घंटों में राज्य मे कई जगह बारिश की गतिविधियां रहीं। पटना में लगातार दूसरे दिन देर रात बारिश हुई। आधे घंटे की तेज बारिश से उमस से राहत मिली।

दिन भर तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया था। तेज धूप की वजह से पटना का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शाम में आंशिक बूंदाबांदी हुई लेकिन रात साढे दस बजे के बाद हुई आधे घंटे की बारिश से गर्मी से निजात मिली।

अगले 24 घंटों में भी राजधानी पटना सहित दक्षिण बिहार में आंशिक बारिश के आसार है। फिलहाल मानसून की ट्रफ रेखा बिहार के किसी भी हिस्से से नहीं गुजर रही है। इस वजह से मानसून की बारिश में कमी भी आई है। राज्य के दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व जिलों में एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के आसार हैं।

बता दें की पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 15 सितंबर के बाद प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो सकता है, जिससे प्रदेश में अच्छी बारिश हो सकती है। बिहार में 30 सितंबर तक मानसून की बारिश होती है। जून के दूसरे हफ्ते में राज्य में मानसून की बारिश शुरू हुई थी। जून महीने में राज्‍य में औसत से काफी अधिक बारिश हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *