गणपति बप्‍पा मोरया के जयकारे के साथ दर्शन को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

खगौल। नगर के लोको कॉलोनी में पट खुलते ही गणपति बप्‍पा मोरया के जयकारे के साथ दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है। पूरा खगौल इन दिनों गणेशोत्‍सव के रंग में पट गया है। प्रतिदिन गणपति बप्पा के दर्शन को लेकर पंडाल में भक्‍तों की भीड़ लगने लगी है। इससे पूर्व गणेश चतुर्थी को वैदिक मंत्रोच्‍चार के साथ प्रतिमा का प्राण प्रतिष्‍ठा किया गया। इस बार आजाद क्लब, लोको कॉलोनी खगौल की ओर से विशालकाय गणेशजी की प्रतिमा के साथ शुभ-लाभ व ऋद्धि सिद्धी की प्रतिमा भी स्‍थापित की गयी है। जिसके देखने के लिये लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी है।

मौके पर कुमार पिंटू अविनाश, वार्ड पार्षद रोहित कुमार एवं सामाजिक कार्यकर्ता चंदू प्रिन्स ने बताया कि यहां पर मेला का भी आयोजन भव्‍य रूप से किया गया है। झूला और खाने पीने के स्टाॅल की व्यवस्था की गई है। नगर के मुर्तिकार पप्पू कुमार की बनायी गयी प्रतिमा के कारीगरी की चर्चा चारों ओर हो रही है। संघ के अध्‍यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि पंडाल में महिलाओं के लिए अलग व्‍यवस्‍था की गयी है। 2010 से महाराष्‍ट्र की तर्ज पर यहां पर गणेशोत्‍सव आयोजित होता आ रहा है। प्रत्‍येक वर्ष गणेश जी की प्रतिमा के साथ अलग अलग प्रतिमाएं स्‍थापित की जाती है। इस दौरान भगवान विघ्‍न विनाशक के दर्शन को लेकर दूर दराज से लोग यहां पर आते है।

पूरी व्यवस्था संभालने में कुमार पिंटू अविनाश, वार्ड पार्षद रोहित कुमार, आशीष, सचिन कुमार पासवान, मनीष यादव,रजत कुमार, अमन कुमार, आरव कश्यप, छोटू सिन्हा रंजन कुमार ,शाहिद, पिंटू कुमार सहित अन्य भक्तजन लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *