कोरोना महामारी को देखते हुए लोगों की सुविधा के लिए कोविड-19 हेल्प डेस्क का आयोजन

PATNA, KHAGAUL (BNN- डेस्क)|

रंजीत सिन्हा की रिपोर्ट

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि शुक्रवार 21 मई को खगौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल के नजदीक भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा कोरोना महामारी को देखते हुए लोगों की सुविधा एवं मदद के लिए कोविड 19 हेल्प डेस्क लगाया जाएगा।

खगौल सहित पूरे बिहार में लगभग 30 स्थानों पर ये हेल्प डेस्क लगाया जाएगा। इसका उद्घाटन दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुबह 3:30 बजे करेंगे। इस हेल्प डेस्क के माध्यम से कोविड-19 से पीड़ित मरीज़ों एवं उनके परिजनों की कोरोना से जुड़े समस्याओं के निराकरण के प्रयास किए जाएंगे। साथ-साथ लोगों में जागरूकता के अलावा मास्क, सेनिटाइजर एवं अन्य जरूरत की सामग्रियों का वितरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *