PATNA, KHAGAUL (BIHAR NEWS NETWORK- डेस्क)|
कालेज ऑफ कामर्स आर्ट एंड साइंस के अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर डॉ.अशोक शर्मा को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष बनने पर जगत नारायण लाल कालेज के अंग्रेजी विभाग के एचओडी डॉ अखिलेश्वर धारी सिंह एवं उसी महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ गिरिजेश नंदन कुमार ने हर्ष व्यक्त करते हुए कुलपति का आभार प्रकट किया है।
उन्होंने बताया कि प्रोफेसर डॉक्टर अशोक कुमार शर्मा विद्वान शिक्षक हैं। ये तीन तीन विषयों अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत से स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त किए हुए हैं। तीनों विषय में यह कहना मुश्किल है कि ये कौन सा विषय ज्यादा जानते हैं। रामायण और महाभारत पर इनकी पकड़ मजबूत है। यह जितनी फर्राटे से अंग्रेजी बोलते हैं उतने ही हिंदी और संस्कृत के भी ज्ञाता हैं।
ऐसे विद्वान शिक्षक को विश्वविद्यालय के पीजी विभाग का एचओडी बनाने के लिए बार-बार आभार प्रकट करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन को भी देर से ही सही पर उचित निर्णय लेने के लिए उन्होंने बधाई एवं धन्यवाद दिया है।