चित्रांशों ने विधि विधान पूर्वक की भगवान चित्रगुप्त की पूजा

खगौल, पटना- (BIHAR NEWS NETWORK- डेस्क)-|

रंजीत सिन्हा की रिपोर्ट

पूजा में पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल एवं पूर्व विधायक आशा सिन्हा रहें शामिल

गुरुवार को कलम-दवात के भगवान चित्रगुप्त की पूजा खगौल में दो स्थानों पर सोल्लास संपन्न हुआ। हर्षमय वातावरण में पूजा संपन्न कराने के लिए श्री श्री चित्रगुप्त पूजा समिति छोटी खगौल के सदस्य अध्यक्ष मुदिता सहाय और सचिव सुधीर सहाय के नेतृत्व में एवं घनश्याम स्कूल चित्रगुप्त पूजा समिति के सदस्य अध्यक्ष अशोक वर्मा और बिनोद सिन्हा के मार्गदर्शन में पूरे उत्साह से लगे रहे।

छोटी खगौल एवं घनश्याम स्कूल स्थित चित्रगुप्त पूजा पंडाल में पिछले कई दशकों से कायस्थ समाज के लोग सामूहिक पूजन कार्यक्रम का आयोजन करते रहे हैं।

श्री श्री चित्रगुप्त पूजा समिति छोटी खगौल की अध्यक्ष मुदिता सहाय, उपाध्यक्ष आशुतोष श्रीवास्तव, सचिव सुधीर सहाय एवं कोषाध्यक्ष अजनीश प्रभाकर ने बताया कि छोटी खगौल स्थित सार्वजनिक पूजा स्थल पर चित्रगुप्त पूजा अनेक वर्षों से विधि विधान पूर्वक की जा रही है।

अजनीश बताते हैं कि चित्रगुप्त भगवान सभी जीवों के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखते हैं तथा कर्म के आधार पर दंड की व्यवस्था करते हैं। इसलिए चित्रगुप्त पूजा में कलम-दवात की पूजा विशेष तौर पर की जाती है।

छोटी खगौल की पूजा में अरूण कुमार सिन्हा, दिनेश्वर कुमार सिन्हा, राम कुमार लाल,देव कुमार लाल, संतोष कुमार सिन्हा, नीरज कुमार,आरव, कांति लाल, प्रदीप लाल, संजय कुमार सिन्हा, राजेश कुमार सिन्हा पप्पू, दिनेश सिन्हा, संतोष कुमार सिन्हा दीपू, संजीव कुमार सिन्हा, चंदू प्रिंस, संजय गुप्ता, सौरभ सिन्हा,अभिनव सिन्हा सहित अन्य श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे। वहीं पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव ने छोटी खगौल के पूजा पंडाल में पहुंचकर भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया‌। इसके बाद पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव ने अजनीश प्रभाकर से कुशल जाना।

इसके अलावा खगौल के घनश्याम स्कूल में भी भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना धूमधाम से संपन्न की गई।इस मौके पर वहां सहभोज के अलावा देव एंड फ्रेंड्स की ओर से एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। घनश्याम स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होने पूर्व विधायक श्रीमती आशा सिन्हा भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक पासवान के साथ पहुंची। वहां उन्होंने भगवान का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *