पटना में निकला संविधान दिवस जागरूकता अभियान मार्च

PATNA (BIHAR NEWS NETWORK – DESK)| ऑल इंडिया परिसंघ (अनुसूचित जाति/जनजाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज के निर्देश पर परिसंघ बिहार अध्यक्ष मदन राम एवं कार्यकारी अध्यक्ष प्रो० शशिकांत प्रसाद के नेतृत्व में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार राजधानी स्थित बुद्ध विहार दारोगा प्रसाद राय पथ पटना में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये संगठन के सदस्य/ कार्यकर्ता/ पदाधिकारी पहुँचे एवं सभा किया.

भारत में हो रहे निजीकरण के खिलाफ मार्च

सभा में दो सौ से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ एन एस वाई एफ के राष्ट्रीय महासचिव अजय पासवान के नेतृत्व में साईकिल से मार्च करते हुए पहुँचे तथा संविधान दिवस के मौके पर बाईक से पटना पहुँचे कार्यकर्ता भारत में हो रहे निजीकरण के खिलाफ, ईवीएम फ्रॉड को बंद कर वैलेट पेपर वापस लाने, दलितों-आदिवासियों एवं ओबीसी तथा माइनॉरिटी के शोषण के खिलाफ, संविधान से छेड़छाड़ के खिलाफ , संवैधानिक संस्थाओं के दूरूपयोग के विरूद्ध पटना के विभिन्न सड़कों पर संविधान दिवस जागरूकता अभियान मार्च निकाला गया. अंत में सभी लोग ललित नारायण शोध संस्थान के नजदीक बेली रोड स्थित देशरत्न (सिम्बल ऑफ नॉलेज) बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर जी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम समाप्त किया.

सभा का संबोधन प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवधर पासवान, प्रदेश मीडिया प्रभारी परिसंघ अमित कुमार, अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक संघ के प्रदेश कार्यालय सचिव शिवशंकर पासवान, राज्य कार्यकारिणी सदस्य पिंकी कुमारी, तिरहुत प्रमंडल अध्यक्ष संजय राज, जिला अध्यक्ष दरभंगा शंकर पासवान लखीसराय जिला अध्यक्ष संजय पासवान एवं परिसंघ बिहार के प्रो०सदानंद, प्रो० संजय सर, प्रो० धर्मराज, दिलीप सर, सुनील कुमार सुमन, बलराम पासवान, भोला राम मीरा यादव, घुस सदा, पवन देव नागेंद्र यादव आदि ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *