वोटर चेतना महाभियान के तहत दीघा विधानसभा के न‌ए वोटरों को पार्टी से जोड़ेगी भाजपा

•दीघा कार्यालय में डॉ संजीव चौरसिया की उपस्थिति में संगठनात्मक बैठक का हुआ आयोजन

पटना। भाजपा द्वारा आशियाना मोड़ स्थित कार्यालय आर्य भवन में दीघा विधानसभा क्षेत्र के वोटर चेतना महाभियान का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के ओजस्वी विधायक डॉ. संजीव चौरसिया की उपस्थिति में दीघा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक आयोजित किया गया।

इस बैठक में पटना महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार चंद्रवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया और महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी श्रीमती सजल झा एवं अन्य कार्यकर्तागण शामिल हुए।

इस कार्यक्रम में देश हित में मोदी सरकार द्वारा किये गए कार्यों की विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *