भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने नागेंद्र जी को बिहार-झारखंड के संगठन महामंत्री की जिम्‍मेदारी सौंपी, पटना की बजाय रांची होगा इनका मुख्यालय

PATNA (BIHAR NEWS NETWORK- DESK)

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने संगठन के वरिष्‍ठ साथी नागेंद्र जी को बड़ी जिम्‍मेदारी सौंपी है। उन्‍हें बिहार एवं झारखंड का क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नियुक्‍त किया है। उनका मुख्‍यालय रांची होगा। यह नियुक्ति तत्‍काल प्रभाव से लागू होगा। इस बात की जानकारी भाजपा के राष्‍ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने दी है।

गुजरात के संगठन महामंत्री भीखु भाई दलसानिया को बिहार प्रदेश का महामंत्री संगठन नियुक्त किया गया है। अब तक नागेंद्र जी बिहार के संगठन मंत्री थे। लेकिन अब उनकी जिम्मेदारी बढ़ा दी गई हैं। वे बिहार एवं झारखंड के क्षेत्रीय महामंत्री संगठन होंगे।

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार प्रदेश के चार नेताओं को नई जिम्मेदारी दी है। 4 लोगों में दो को प्रदेश प्रवक्ता जबकि दो को प्रेस पैनलिस्ट की जिम्मेदारी दी गई है। संतोष पाठक को प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व आईएएस अधिकारी उदय कुमार सिंह को भी प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं डॉ धनंजय गिरी और आशुतोष झा को प्रेस पैनलिस्ट बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *