तीसरे चरण में ब‍िहार में हुए पंचायत चुनाव का चुनाव परिणाम के नतीजे लगातार आ रहे

PATNA (BIHAR NEWS NETWORK – DESK)

बिहार में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में आठ अक्‍टूबर को का मतदान हो रहा है। मतदान हुआ था। आज यहां की मतगणना की जा रही है।

ब‍िहार के पूर्व बिहार, सीमांचल और कोसी की बात करें तो मतगणना जारी है। बारी-बारी से रिजल्‍ट भी निकल रहा है।

बता दें कि सहरसा के पतरघट प्रखंड, सुपौल के छातापुर प्रखंड, पूर्णिया के बी.कोठी और भवानीपुर प्रखंड, मधेपुरा केगमहरिया और घैलाढ प्रखंड, खगड़िया के गोगरी और परबत्ता प्रखंड, कटिहार के कोढ़ा प्रखंड, मुंगेर के संग्रामपुर प्रखंड, अररिया के रानीगंज प्रखंड,जमुई के जमुई और गौद्धौर, भागलपुर के सन्हौला प्रखंड, लखीसराय के हलसी, बांका के रजौन प्रखंड का आज परिणाम लगतार आने शुरू हो गया है।

मुखिया, जिला परिषद सदस्‍य, सरपंच, पंचायत समिति सदस्‍य, वार्ड सदस्‍य व पंच पद के लिए नतीजों ने सभी को चौंका द‍िया है। मतगणना कल भी जारी रहेगा।

मुंगेर के संग्रामपुर प्रखंड के दुरमटटा पंचायत के निवर्तमान मुखिया रामसनेही पराजित हो गए। सुबोध यादव चुनाव जीत गए हैं। सुबोध यादव-776 वोट, रामस्नेही यादव – 671 वोट। 105 वोट के अंतर से हार जीत।

सहरसा के पतरघट प्रखंड के धबौली पूर्वी पंचायत से समता देवी को पराजित कर उषा देवी बनी मुखिया। उषा देवी को 990 और समता देवी से 938 मत मिले। समता देवी यहां की मुखिया थीं।

सहरसा के पधबौली दक्षिणी पंचायत के मुखिया रमेशचंद्र राणा बने। वे पहले जिला परिषद सदस्य थे।रमेशचंद्र राणा को 1316 वोट मिले हैं। जबकि सुधीर कुमार सिंह को 1106 मत।

बांका के रजौन प्रखंड के मझगांय डरपा पंचायत से पंचायत समिति पद के लिए अन‍िता देवी विजयी हुईं। वहीं मुखिया पद के लिए मृत्‍युंजय कुमार जीते। निवर्तमान मुखिया मृत्‍युंजय कुमार ने सदानंद सिंह को हराया। दिगंबर मिश्र तीसरे स्‍थान पर रहे। दिगंबर मिश्र ने भी यहां से दो बार मुख‍िया रहे चुके हैं।

लखीसराय के हलसी प्रखंड के भनपुरा पंचायत से रंजीत पासवान उर्फ राजू पासवान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निवर्तमान मुखिया पारस पासवान को पराजित कर दिया। रंजीत ने पारस पासवान को 876 मतों से पराजित कर दिया।

लखीसराय के हलसी प्रखंड धीरा पंचायत से गोपाल कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्वतमान मुखिया सदानंद सिंह को पराजित कर दिया है। हार जीत का अंतर पांच सौ मतों का है।

सहरसा के पतरघट प्रखंड के जिला परिषद क्षेत्र संख्या 10 से संतोष कुमार विजयी हुए। पतरघट पंचायत से मुखिया सोनम कुमारी बनीं।

सोनम कुमारी को 2153 और निकटतम प्रतिद्वंदी को 1552 मत मिले। जिप सदस्य संतोष कुमार को 5147 और निकटतम प्रतिद्वंदी प्रीतलाल यादव को 3085 मत मिले।

मधेपुरा के गम्हरिया प्रखंड के बभनी पंचायत से दीप नारायण यादव मुखिया पद से विजयी हुए हैं। दीपनारायण यादव को 1894 मत मिला। जबकि संतोष सिंह को 1778 मत प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *