भोजपुरी गाना ‘झुलुआ झुला दी राजा जी’, अंतरा सिंह प्रियंका का रोमांटिक गाना रिलीज़ होते ही दर्शकों के दिल पे छाया हुआ है

PATNA (BIHAR NEWS NETWORK-DESK)

भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका के गाने इस समय यूट्यूब पर छाए हुए हैं। कई हिट गानों के बीच अब उनका एक और नया भोजपुरी गाना ‘झुलुआ झुला दी राजा जी’ रिलीज हुआ है, जिसमें एक्ट्रेस काफी बोल्ड अंदाज में दिख रही हैं।

अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी इंडस्ट्री की चहेती सिंगर हैं। उनके कई गाने यूट्यूब पर ट्रेंड करते हैं। इस समय भी अंतरा के कई गाने भोजपुरिया दर्शकों के बीच खूब वायरल हो रहे हैं। अब उनका ये गाना भी आते ही चर्चा में है।

बता दें की 6 अगस्त को वीआर म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अंतरा सिंह का भोजपुरी गाना ‘झुलुआ झुला दी राजा जी’ रिलीज हुआ है। गाने के व्यूज की बात करें तो रिलीज होते ही इसे हजारों व्यूज मिल गए हैं। आपको बता दें कि इस गाने को अंतरा सिंह और सनी गहरोली ने गाया है।

ये एक भोजपुरी रोमांटिक गाना है, जिसमें कई एक्ट्रेस मधु की अदाएं दर्शकों को घायल कर रही हैं। वो लगातार अपना पति को मना रही हैं और रिझा रही हैं, लेकिन वो नहीं मान रहे हैं। इस गाने का दमदार म्यूजिक दिया है रौशन सिंह ने. गाने के डायरेक्टर पंकज सोनी हैं।

इसी के साथ अंतरा सिंह प्रियंका का एक और भोजपुरी गाना खूब छाया हुआ है, जिसे लोगों का काफी प्यार मिल रहा है। कई बोलबम गीत रिलीज हुए हैं और भोजपुरी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। ये नया गाना भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *