भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा छठ पूजा पर मुंगेर के धपरी गांव पहुंचीं, राबड़ी देवी का किरदार अदा कर रहीं

PATNA (BIHAR NEWS NETWORK – DESK)

सूर्योपासना के महापर्व छठ पर्व को मनाने के लिए भोजपुरी फिल्म स्टार स्मृति सिन्हा प्रखंड के बढ़ौना पंचायत के धपरी गांव पहुंची।

महापर्व के मौके पर भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा अपने मौसा पूर्व मुखिया विवेकानंद सिंह के घर आईं।

भोजपुरी अभिनेत्री बुधवार को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान जैसे ही ग्रामीणों और आसपास के लोगों को यह खबर लगी कि भोजपुरी फिल्म की सुपरस्टार एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा धपरी गांव आई है।

छठ घाट पर उन्हें देखने के लिए उनके प्रशंसकों की भीड़ लग गई। पारंपरिक साड़ी में अभिनेत्री स्मृति सिन्हा लोगों के आकर्षण का विशेष केंद्र रही।

उन्होंने छठ घाट पर बुधवार को अस्ताचलगामी सूर्य और गुरुवार को उदयीमान भास्कर को अध्र्य अर्पित कर लोगों की खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की।

बताते चलें कि भोजपुरी फिल्म स्टार स्मृति सिन्हा ने साजन चले ससुराल, बंधन, कच्चे धागे, प्यार झुकता नहीं जैसे सुपरहिट भोजपुरी फिल्म में काम किया है। उनकी आने वाली फिल्म घरवाली बाहर वाली, घर जमाई और लालटेन है।

उन्होंने बताया कि लालटेन में वे राबड़ी देवी का किरदार निभा रही हैं। अभिनेत्री स्मृति सिन्हा ने बताया कि दिसंबर माह में वह लंदन जा रही है। जहां दो तीन फिल्म का कांट्रेक्ट है।

परिवार और अपनों के बीच छठ पूजा मनाने का अपना अलग महत्व है। उन्होंने कहा कि यहां के लोग काफी अच्छे है और मैं हर बार छठ पूजा में विशेषकर धपरी गांव आना चाहूंगी।

शहर के मोगल बाजार के रहने वाले एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। संक्रमित रिपोर्ट आने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। युवक को घर पर ही आइसोलेट किया गया है। युवक कोलकाता में रहकर पढ़ाई करता है।

छठ पर्व में शामिल होने के लिए घर पहुंचा था। युवक के ट्रैवेल हिस्ट्री के बारे में पता लगाया जा रहा है। शहर में युवक किस-किस से मिला, इसके बारे में जानकारी ली जा रही है। कोलकाता से मुंगेर आने के बाद युवक की तबीयत सही नहीं थी, बुधवार को युवक ने कोरोना की जांच कराई थी।

डीपीएम ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज के संपर्क में आए गए लोगों की भी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का भय अभी भी बना हुआ है, ऐसे में लोग सतर्क रहें।

कोरोना नियमों का पालन करें। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना जांच की जा रही है। अलग-अलग शिफ्ट में स्टेशन पर तकनीशियनों को लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *