भोजपुरी इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर रितेश पांडे के घर जल्द ही गूंजेगी शेहनाई

BHOJPUR (BIHAR NEWS NETWORK- डेस्क)|

श्रेया की रिपोर्ट

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता रितेश पांडे की फैन फॉलोइंग के बारे में हम सभी जानते हैं। रितेश पांडे के फैंस के लिए अब एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उनके चहेते और भोजपुरी इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर रितेश पांडे के घर जल्द ही शहनाइयां गूंजने वाली हैं। दरअसल रितेश पांडे ने सगाई कर ली है।

रितेश पांडे की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। रितेश पांडे ने डॉक्टर वैशाली के साथ सगाई की है। उनकी सगाई की खबर से उनके फैंस के बीच खासा खुशी का माहौल है। सगाई कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बड़ी ही धूमधाम से हुआ। जिसमें परिवार के सदस्य और कुछ दोस्त शामिल हुए। वहीं खबरें है जल्द ही अब दोनों शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे।सगाई की तस्वीरें वायरल हो ने के बाद फैंस दोनों को बधाइयां दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि वैशाली पांडे इस समय सिविल सर्विस की तैयारी कर रही हैं। तो वहीं रितेश पांडे भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने- माने अभिनेता और गायक हैं। रितेश की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल करती हैं। उन्होंने रानी चटर्जी, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी जैसी अभिनेत्रियों के साथ काम भी किया है। वहीं उनके कई म्यूजिक वीडियो भी वायरल होते रहते हैं। और इन सारे वीडियो को फैंस खूब पसंद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *