PATNA ( BIHAR NEWS NETWORK- डेस्क)|
श्रेया की रिपोर्ट
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बताया कि भारत बायोटेक ने 2 से 18 वर्ष के लोगों पर कोवैक्सीन के दूसरे व तीसरे चरण के परीक्षण का प्रस्ताव दिया था। यह परीक्षण 525 स्वस्थ स्वयंसेवियों पर किया जाएगा। उन्हें टीके की दो खुराक दी जाएगी।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बताया कि ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआइ) ने विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों पर दो से 18 वर्ष के लोगों के लिए कोवैक्सीन के दूसरे व तीसरे चरण के परीक्षण को मंजूरी दे दी गई है। कोवैक्सीन निर्माता भारत बायोटेक को परीक्षण की अनुमति दी गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बताया कि ने कहा कि 18 से अधिक उम्र वालों के लिए सभी राज्यों में टीकाकरण अभियान जारी है। बिहार में टीकाकरण अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। केंद्र एवं राज्य स्तर पर इसकी लगातार समीक्षा की जा रही है। भारत का टीकाकरण कार्यक्रम दुनिया का सबसे तेज टीकाकरण कार्यक्रम है।
अमेरिका और चीन के बाद भारत सबसे अधिक डोज देने वाला देश है। श्री चौबे ने कहा कि देश में वैक्सीन का उत्पादन मई में करीब आठ करोड़ होने की संभावना है और जून में यह लगभग नौ करोड़ होगा। इसके उत्पादन को और गति देने के लिए केंद्र सरकार कंपनियों को हर संभव सहयोग दे रही है।