पेट्रोल पंप के पास अंधाधुंद फायरिंग की वारदात

SASARAM (BIHAR NEWS NETWORK- डेस्क)|

श्रेया की रिपोर्ट

सासाराम (रोहतास) के नगर थाना क्षेत्र के प्रकाश पेट्रोल पंप सर्विस स्टेशन के पास सोमवार की रात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर बाइक सवार दो युवकों को गोली मार घायल कर दिया। दोनों युवक होटल से खाना लेकर जा रहे थे।

इसी दौरान बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। गोली लगने से रफत परवजे और राजेश कुमार घाल हो गए। दोनों की हालत चिंताजनक बनी है। शहर के एक निजी अस्‍पताल में उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांंच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रात नौ बजे के आसपास की है। रफत परवजे और राजेश शहर के बौलिया मोड़ स्थित एक होटल से खाना लेकर एक ही बाइक से जा रहे थे। उसी दौरान घात लगाए हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारी दी।

बात चित के दौरान चिकित्सक डाॅ. जीतेंद्र मौर्या ने बताया की, रफत परवेज के सिर और गर्दन में गोली लगी है। बाइक पर सवार दूसरे युवक राजेश कुमार को पांच गोली लगी है, उन्हें उनकी छाती, पेट, और दोनों हाथ में गोलियां लगी है। दोनों का इलाज किया जा रहा है। घायलों की स्थिति फिलहाल चिंताजनक बताई जा रही है।

सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार रफत परवेज पेशे से पेंटर है। उसकी दुकान प्रकाश पट्रोल पंप सर्विस स्टेशन के सामने स्थित ऑटो एजेंसी के बगल में है। वहीं पास में ही राजेश की पान की दुकान है।

बताया जाता है कि कुछ दिन पहले पान दुकानदार राजेश की कुछ बदमाशों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद बदमाशों ने उसे देखलेने की धमकी दिया था। वह मूल रूप से नटवार थाना के भलुनीधाम का रहने वाला हैं वहीं रफत परवेज न्यू ऐरिया मोहल्ला में रहता है।

बाद में स्‍वजनों ने बताया कि गोली लगने के बाद भी दोनों युवक कुछ ही दूरी पर स्थित अपने घर पर बाइक चलाते हुए पहुंचे। उन्‍हें खून से लथपथ देख परिवार के लेाग सन्‍न रह गए। सारी बात जानने के बाद पहले दोनों को सदर अस्‍पताल ले गए। वहां से उन्‍हें रेफर कर दिया गया। पु‍लिस को भी घटना की जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *